
बारिश, बर्फबारी, कोहरे पर ये है IMD का अपडेट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल
AajTak
IMD Mausam: उत्तर भारत के राज्यों में एक बार फिर मौसम बदल रहा है. उत्तर भारत के राज्यों को अब बारिश से राहत मिल रही है. हालांकि, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. यहां पढ़ें मौसम पर क्या है IMD का लेटेस्ट अपडेट.
Weather Forecast, IMD Updates: उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों को बारिश से राहत मिल गई है. मौसम विभाग की मानें तो आज से अगले पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 02 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में देखने को मिलेगा. इस कारण से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी.
कब से होगी बर्फबारी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर, 02 से 04 फरवरी तक नजर आएगा. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है तो कुछ इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में तापमान में 02 फरवरी तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
हिमाचल प्रदेश के मौसम का हाल अगर आज के मौसम की बात करें तो मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, कल यानी 1 फरवरी को मनाली में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 11 डिग्री ही रहेगा. वहीं, कल मनाली में आसमान साफ रहने की उम्मीद. स्पीती की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान -10 डिग्री और अधिकतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया. कल यानी 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान -9 और अधिकतम तापमान 5 डिग्री रहेगा. कल स्पीती में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. 02 फरवरी को स्पीती में बर्फबारी हो सकती है.
कोहरे पर क्या है अपडेट मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 01 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के वक्त घना कोहरा देखने को मिल सकता है. देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां कल न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, दिल्ली में कल दिन के वक्त तेज हवाएं परेशान कर सकती हैं.
बारिश पर क्या है अपडेट? मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है, वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम में हल्की बारिश हो सकती है. अगर पहाड़ों की बात करें तो अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है.
बिहार में कोहरा और बादलों का डेरा मौसम विभाग की मानें तो बिहार के पटना में कल यानी 1 फरवरी को सुबह के वक्त कोहरा देखने को मिलेगा. वहीं, दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. गया की बात करें तो यहां भी सुबह के वक्त कोहरा रहेगा और आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.







