
बारिश के बाद भी नहीं सुधरे हालात, Delhi में हवा और पानी दोनों दूषित, लोग बोले- अब बस
AajTak
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में सफेद झाग दिखाई दिया है. धुंध के कारण दिल्ली से नोएडा की ओर मौजूद इमारतें साफ नजर नहीं आ रहीं. मंगलवार को हुई बारिश के बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है.
राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है. मंगलवार को हुई बारिश के बाद भी हवा की गुणवत्ता में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला. बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर धुंध साफ नजर आई और वातावरण में भारी प्रदूषण का असर दिखाई दिया.
इसी बीच दिल्ली की यमुना नदी की भी प्रदूषण से जुड़ी तस्वीरें सामने आई हैं. दक्षिणी दिल्ली के कालिंदी कुंज घाट पर यमुना नदी में बड़ी मात्रा में सफेद रंग का झाग दिखाई दिया. नदी का पानी प्रदूषित नजर आया, जिससे यमुना की हालत पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.
बारिश के बाद भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
कालिंदी कुंज घाट का एक किनारा दिल्ली की ओर है जबकि दूसरा किनारा उत्तर प्रदेश के नोएडा की तरफ पड़ता है. बुधवार को यमुना में झाग के साथ-साथ हवा में धुंध भी साफ दिखाई दी. दिल्ली की तरफ से नोएडा की ओर देखने पर ऊंची इमारतें धुंध के कारण कम नजर आईं. कई इमारतें पूरी तरह धुंध में ढकी दिखाई दीं.
मौके से सामने आई तस्वीरें यह साफ तौर पर बयां कर रही हैं कि बारिश के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हुआ है. यमुना नदी में झाग और हवा में फैली धुंध ने हालात की गंभीरता को उजागर किया है. सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को भी कम दृश्यता का सामना करना पड़ा.
यमुना नदी में झाग और हवा में धुंध

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









