
बारिश के बाद भी दिल्ली को प्रदूषण से नहीं मिली राहत, AQI 'गंभीर' श्रेणी में बरकरार
AajTak
दिल्ली में आज सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है, जिससे कंपकंपी वाली ठंड बढ़ गई है. लेकिन बारिश के बावजूद भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है.
दिल्ली में आज सोमवार को हुई बारिश के बावजूद वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को शाम 4 बजे 24 घंटे का औसत AQI 406 रहा. सुबह के समय AQI 'बहुत खराब' श्रेणी के उच्च स्तर तक सुधर गया था, लेकिन दोपहर होते-होते यह फिर से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया. बारिश के बाद भी नहीं सुधरे दिल्ली में प्रदूषण के हालात आमतौर पर बारिश प्रदूषकों की सफाई कर वायु की गुणवत्ता में सुधार करती है, लेकिन आज ऐसा नहीं हुआ. इसके पीछे की वजह हवा की अपेक्षाकृत कम रफ्तार और बहुत हल्की बारिश बताया जा रहा है, जो प्रदूषकों को पूरी तरह धो नहीं पाई. इसके अलावा बादल भी आसमान पर लगातार छाए रहे, जिसने भी अपनी भूमिका निभाई. दिन का तापमान कम रहा और बादलों की चादर ने प्रदूषकों को ऊपर आसमान की ओर फैलने नहीं दिया. नतीजा वातावरण में जहरीले कण बने रहे.
विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम में वायु गुणवत्ता पर नियंत्रण रखना अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है. प्रदूषण नियंत्रण उपायों के बावजूद इस तरह के हालात नई चुनौती पेश कर रहे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की गति में वृद्धि और बारिश की तीव्रता बढ़ने पर ही स्थिति में सुधार हो सकता है.
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 26 दिसंबर की शाम से दिल्ली में फिर से एक बार अच्छी बारिश के लौटने के आसार हैं. ऐसा मौसम 28 दिसंबर तक बना रहेगा, जिसमें लगातार बारिश हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह बारिश दिल्ली के लिए प्रदूषण से राहत लेकर आएगी. बता दें कि प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने के बाद 16 दिसंबर से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण को लागू किया गया है. इन कदम का उद्देश्य प्रदूषण पर लगाम लगाना है, लेकिन इनका तत्काल प्रभाव सीमित है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










