
बारिश के बाद उफान पर ये नदी, बीच धारा में फंसे 25 ट्रक हो रहे हैं जलमग्न
AajTak
बिहार की सोन नदी में उफान के चलते 25 ट्रक दो दिन से फंसे हुए हैं. प्रशासन ने ट्रकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सफल नहीं हो सका. भारी बारिश के चलते नदी में उफान आया है. कई इलाकों में पानी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
बिहार की में सोन नदी में उफान आ गया है. इसकी वजह से नदी के पुल पर बीते दो दिन से 25 से ज्यादा ट्रक फंसे हुए हैं. इस बारे में जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू शुरू किया. तमाम कोशिशों के बाद भी ट्रकों को निकाला नहीं जा सका. ये ट्रक नदी में खनन करने पहुंचे थे.
जानकारी के अनुसार,बिहार में सोन नदी पर फंसे 25 से ज्यादा ट्रक डूब सकते हैं. पिछले 2 दिनों से सभी ट्रक नदी के बीचो-बीच पुल पर फंसे हुए हैं. प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन फेल हो गया. अस्थाई रास्ता बनाकर ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश की गई थी, लेकिन ट्रक नहीं निकल सके.
इंद्रपुरी बांध से छोड़े गए पानी और मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के बाद सोन नदी में जलस्तर बढ़ गया है. सासाराम में हो रही भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है. सभी ट्रक बालू खनन के लिए नदी में गए हुए थे, लेकिन अचानक नदी में पानी बढ़ने के कारण ट्रक फंस गए हैं. 2 दिन से सभी ट्रक फंसे हुए हैं. ट्रक के ड्राइवर और खलासी ट्रक छोड़कर कल ही सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए थे.
बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ के हालात
बता दें कि बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ आ गई है. सबसे ज्यादा बुरा हाल गुजरात का है. यहां ज्यादातर जिलों में लगातार बारिश हो रही है, इसकी वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. जूनागढ़ और जामनगर में लोगों को भारी परेशानी हो रही है. इन शहरों के ज्यादातर इलाकों में पानी भरा है, सड़कें दरिया बन गई हैं, घरों में पानी घुस गया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









