
बारामती में 3 KM की विजिबिलिटी, फिर क्यों नहीं दिखा रनवे, प्लेन मालिक ने कहा- पायलट ने 'मिस्ड अप्रोच' किया, पवार के प्लेन एक्सीडेंट की पूरी कहानी
AajTak
अजित पवार जिस विमान से सफर कर रहे थे उसके मालिक वीके सिंह ने हादसे को लेकर कई जानकारियां दी है. उन्होंने कहा कि पायलट शायद रनवे देख नहीं पाया और उसने
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार जिस विमान से सफर कर रहे थे, उसके मालिक का बयान आया है. विमान लीयरजेट के मालिक वीके सिंह ने कहा कि पायलट शायद रनवे देख नहीं पाया और उसने "मिस्ड अप्रोच" किया. वीके सिंह ने कहा, "शुरुआत में ऐसा लगता है कि पायलट रनवे नहीं देख पाया और इसीलिए उसने मिस अप्रोच किया होगा. अगर पायलट लैंडिंग करने में कम्फर्टेबल नहीं होता है, तो वह मिस अप्रोच करता है."
'मिस अप्रोच' एक स्टैंडर्ड प्रोसीजर है जिसे पायलट तब करते हैं जब इंस्ट्रूमेंट अप्रोच के दौरान लैंडिंग सुरक्षित रूप से पूरी नहीं की जा सकती, जिसे अक्सर गो-अराउंड भी कहा जाता है.
मिस्ड अप्रोच को आसान भाषा में समझें
एविएशन सेक्टर में मिस्ड अप्रोच एक मानक प्रक्रिया है, जिसे पायलट तब फॉलो करता है जब इंस्ट्रूमेंट अप्रोच (जैसे ILS, RNAV, VOR आदि) को पूरा करके सुरक्षित लैंडिंग नहीं कर पाता. सरल शब्दों में कहें तो जब लैंडिंग की कोशिश असफल हो जाती है या सुरक्षित नहीं लगती, तो पायलट अप्रोच को छोड़कर विमान को दोबारा ऊपर ले जाता है. इसे ही मिस्ड अप्रोच कहते हैं.
यह प्रक्रिया International Civil Aviation Organization और Federal Aviation Administration जैसी एजेंसियों द्वारा निर्धारित होती है, और हर इंस्ट्रूमेंट अप्रोच चार्ट पर एक अलग सेक्शन में मिस्ड अप्रोच प्रोसीजर लिखा होता है.
संक्षेप में मिस्ड अप्रोच का अर्थ है कि "जब लैंडिंग नहीं हो रही तो सुरक्षित तरीके से वापस ऊपर जाओ" की प्रक्रिया है. यह जीवन बचाने वाली होती है, खासकर खराब मौसम या कम विजिबिलिटी में. बारामती हादसे में यही प्रक्रिया जानलेवा साबित हुई.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









