
बारात में इतने लात-घूंसे चले कि बिना दुल्हन लौट गया दूल्हा, फिर...
AajTak
बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ. डीजे पर डांस के दौरान बारातियों का गांव वालों के साथ झगड़ा हो गया. इस दौरान दूल्हे के भाई और भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई.
बिहार के गोपालगंज में शादी समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ. डीजे पर डांस के दौरान बारातियों का गांव वालों के साथ झगड़ा हो गया. इस दौरान दूल्हे के भाई और भतीजे के साथ मारपीट कर दी गई. झगड़े में इनके साथ दो अन्य बारातियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बवाल के बाद बाराती दूल्हे के साथ दुल्हन छोड़कर भाग गए. गोपालगंज के हजियापुर मोहल्ले से फुलवरिया के जटहां में बारात गई थी. बताया गया है कि यहां डीजे पर डांस के दौरान बरातियों का झगड़ा गांव के कुछ लोगों से हो गया. ये झगड़ा इस कदर बढ़ गया, कि नौबत हाथापाई तक आ गई. दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले. दूल्हे के भाई और भतीजे के साथ दो अन्य लोग इस झगड़े में घायल हो गए. दूल्हे सुनील बासफोर ने बताया कि डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हुआ था. मेरे भाई और भतीजे के साथ मारपीट हुई है. वहीं गांव के लोगों ने बताया कि झगड़े को शांत कराने के लिए बीच बचाव कराया, लेकिन बारातियों ने किसी की नहीं सुनी और बारात वापस लेकर चले गए. इस झगड़े में बाराती शंकर बासफोर के पुत्र अजय बासफोर, नगीना बासफोर के पुत्र अनील बासफोर तथा कैसियर बासफोर घायल हुए हैं.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










