
बायजूस पर BCCI का 86.21 करोड़ रुपये का बकाया, ‘टाइटल’ प्रायोजन छोड़ना चाहता है पेटीएम
AajTak
टीम इंडिया के जर्सी स्पॉन्सर बायजूस ने इसी साल अप्रैल महीने में बीसीसीआई के साथ अपने करार को आगे बढ़ाया था. यह करार 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाए जाने पर सहमति बनी थी...
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का बायजूस और पेटीएम के साथ कुछ भी सही नहीं चल रहा है. बायजूस टीम इंडिया की जर्सी का स्पॉन्सर है. उस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड का करोड़ों रुपए बकाया है. जबकि टाइटल स्पॉन्सर पेटीएम बीसीसीआई का साथ छोड़ना चाहता है.
बता दें कि बायजूस ने इसी साल अप्रैल महीने में बीसीसीआई के साथ अपने करार को आगे बढ़ाया था. यह करार 2023 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाए जाने पर सहमति बनी थी. इस मंजूरी के लिए करार के तहत 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भी की गई थी.
बीसीसीआई और बायजूस ने रखी अपनी बात
इस पूरे मामले को लेकर गुरुवार को हुई बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भी चर्चा की गई थी. इस बैठक के बाद बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि आज की तारीख में बायजूस पर बीसीसीआई का 86.21 करोड़ रुपए बकाया है.
हालांकि, एक बायजूस के प्रवक्ता ने पीटीआई से कहा कि हमने बीसीसीआई के साथ करार को आगे जरूर बढ़ाया है, लेकिन अब तक इस करार पर साइन नहीं हुए हैं. एक बार साइन हो जाएंगे, तो करार के मुताबिक ही भुगतान कर दिया जाएगा. यही वजह है कि अब तक हम पर ऐसा कोई बकाया नहीं है.
पेटीएम भी स्पॉन्सरशिप से हटना चाहता है

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












