
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 6 आरोपियों की पहचान, अब तक तीन गिरफ्तार, जांच में जुटीं 25 टीमें
AajTak
एक के बाद एक हुई इन हत्याओं ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति सरकार को बैकफुट पर ला दिया है. शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने हत्याओं की निंदा की है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता के लिए शिंदे सरकार की आलोचना की है.
महाराष्ट्र में कुछ दिनों के अंतराल भीतर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो प्रमुख नेताओं, सचिन कुर्मी और बाबा सिद्दीकी की हत्या ने मुंबई की कानून-व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है. बायकुला विधानसभा क्षेत्र के तालुका अध्यक्ष और छगन भुजबल के करीबी सचिन कुर्मी की 5 अक्टूबर को बाइक सवार तीन हमलावरों ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया था. सचिन कुर्मी पर उस वक्त हमला किया गया जब वह बायकुला पूर्व इलाके में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद अपने घर जा रहे थे. हमलावरों ने उनके सिर, हाथ, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों पर 10 से अधिक वार किए. इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपने हाथों में ले ली है, जिसमें तीन आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हुई है.
सचिन कुर्मी हत्याकांड को लेकर विपक्ष सत्ताधारी महायुति सरकार पर हमलावर था और अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाने की मांग कर रहा था, तभी मुंबई एक और नेता की हत्या से दहल गई. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 11 अक्टूबर की रात मुंबई के बांद्रा पूर्व इलाके में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी. उन्हें रविवार रात पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई लाइन के बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया. इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस ने दो हमलावरों को वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया था, जिनकी पहचान हरियाणा के कैथल निवासी गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) के रूप में हुई है.
मुंबई क्राइम ब्रांच ने इन दोनों को रविवार शाम किला मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया. धर्मराज कश्यप ने कोर्ट में खदु के नाबालिग होने का दावा किया. मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरमेल को 7 दिन के लिए 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया, जबकि धर्मराज के वास्तविक उम्र का पता लगाने के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट की मंजूरी दी. पुलिस ने रविवार रात को ही उसका बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट एक दो-दिन में आ जाएगी. अगर धर्मराज बालिग निकला तो पुलिस उसे फिर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश करेगी और कस्टडी या रिमांड की मांग करेगी.
पुलिस ने शिबू लोनकर और प्रवीण लोनकर को अनाया आरोपी
तीसरा हमलावर शिव कुमार गौतम उर्फ शिवा भी बहराइच का रहने वाला है और फिलहाल फरार चल रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी दत्ता नलावडे ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि तीनों हमलावर पेपर स्प्रे लेकर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के बाहर पहुंचे थे. उनकी प्लानिंग बाबा सिद्दीकी पर पेपर स्प्रे छिड़कने के बाद उनकी हत्या करने की थी, लेकिन शिवा ने पहले ही फायरिंग कर दी. डीसीपी नलावडे के मुताबिक गोली सिर्फ शिवा ने चलाई, धर्मराज कश्यप और गुरमेल उसके साथ मौजूद थे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







