
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में खुलासे- ऑटो से क्राइम लोकेशन पहुंचे थे आरोपी, 25 दिनों से कर रहे थे रेकी
AajTak
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (baba siddique) की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट में घटनास्थल पर पहुंचे थे, जहां सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या की गई. आरोपियों ने पिछले 25 दिनों से इलाके की रेकी कर इस हमले की पूरी योजना बनाई थी. पूछताछ में आरोपियों ने बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है.
मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी (NCP leader Baba Siddiqui) की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुद को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है. पुलिस का कहना है कि इस हमले की योजना पिछले 25-30 दिनों से बनाई जा रही थी. आरोपी लगातार उस इलाके की रेकी कर रहे थे, जहां बाबा सिद्दीकी आते-जाते थे.
मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच (Mumbai crime branch) का दावा है कि बाबा सिद्दी की हत्या के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा किया है. ये आरोपी पिछले 25-30 दिनों से उस इलाके की रेकी कर रहे थे. तीनों आरोपी ऑटो रिक्शा से बांद्रा ईस्ट शूटिंग स्पॉट (जहां पर गोली चलाई गई) पर आए थे. सूत्रों ने बताया कि बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाने से पहले तीनों कुछ समय वहीं उनका इंतजार करते रहे. पुलिस को संदेह है कि कोई और भी था, जो आरोपियों को जानकारी मुहैया करवा रहा था.
यह भी पढ़ें: NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या, 2 गिरफ्तार, विपक्ष ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप है. करनैल हरियाणा का रहने वाला है. वहीं धर्मराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. एक और वांछित संदिग्ध फरार है. तीसरे संदिग्ध की तलाश जारी है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?
बाबा सिद्दीकी सुबह 9.15 से 9.20 मिनट के बीच ऑफिस से निकले थे. इसके बाद वे ऑफिस के पास पटाखे फोड़ रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई. पटाखे फोड़ते समय अचानक गाड़ी से तीन लोग उतरे. ये तीनों अपने चेहरे पर रूमाल बांधे हुए आए थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










