
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: गिरफ्तार आरोपियों पर हमले की आशंका, मुंबई पुलिस ने कोर्ट में बढ़ाई सुरक्षा
AajTak
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस (Baba Siddiqui murder) में गिरफ्तार आरोपियों की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है. पुलिस को आशंका है कि अदालत में पेशी के दौरान आरोपियों पर हमला हो सकता है. इस खतरे को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके.
मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस (Baba Siddiqui murder) में पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है. पुलिस को संदेह है कि कोर्ट में आरोपियों पर हमला हो सकता है. इस आशंका के चलते पुलिस ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी संभावित हमले से बचा जा सके.
बता दें कि मुंबई के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की उनके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस घटनाक्रम के कुछ ही समय बाद दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप हैं. करनैल हरियाणा का रहने वाला है. वहीं धर्मराज उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस... बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, मुंबई जा सकती है दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम
अब जो तीसरे आरोपी की पहचान हुई है, उसका नाम शिव कुमार है, वह यूपी का रहने वाला है. जांच में ये भी सामने आया है कि शूटरों को इस हत्या का कॉन्ट्रैक्ट मिला था. दो शूटरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क में है, ताकि इनकी पृष्ठभूमि और गैंग कनेक्शन का पता लगाया जा सके.
कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपियों पर अदालत में पेशी के दौरान हमला हो सकता है. इसी खतरे को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










