
बाबा सिद्दीकी केस: 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में 4 राज्यों में पुलिस की 15 टीमें, हैंडलर तक पहुंचना चुनौती
AajTak
जांच में यह भी पाया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना पहले से तैयार की गई थी और आरोपियों को पहले ही पैसे पहुंचा दिए गए थे. हर शूटर को खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए गए थे. हैंडलर की पहचान अभी नहीं हो पाई है.
मुंबई पुलिस ने रविवार को इस बात की पुष्टि की कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या एक कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की घटना थी. इस बीच लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ले ली है, हालांकि पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों ने भी कथित तौर पर दावा किया है कि वे लॉरेंस ग्रुप से जुड़े हैं.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनकी टीमें हत्या के पीछे के मास्टरमाइंड का पता लगा रही हैं. इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें चार राज्यों में भेजी गईं है. पुलिस के सामने अब हैंडलर चक पहुंचने की चुनौती है. इस केस के तार महाराष्ट्र, यूपी, दिल्ली, गुजरात और हरियाणा से जुड़ रहे हैं.
आरोपियों को एडवांस में दिए गए 50 हजार
आरोपियों की पहचान हरियाणा के रहने वाले गुरमैल बलजीत सिंह (23 वर्ष), यूपी के रहने वाले धर्मराज कश्यप (19 साल) और यूपी के ही रहने वाले शिव कुमार के रूप में हुई है जो अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है. इस बीच मुंबई क्राइम ब्रांच की 15 टीमें अलग-अलग राज्यों में भेजी गईं है.
यह भी पढ़ें: बिश्नोई गैंग ने ली बाबा सिद्दीकी के कत्ल की जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन...
जांच में यह भी पाया गया है कि हत्या की योजना पहले से तैयार की गई थी और आरोपियों को पहले ही पैसे पहुंचा दिए गए थे. हर शूटर को खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए गए थे. हैंडलर की पहचान अभी नहीं हो पाई है. तीनों आरोपी 25 से 30 दिनों से कुर्ला में किराए के मकान में रह रहे थे. कुछ दिन पहले ही आरोपियों के पास हथियार पहुंचा दिए गए थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










