
बाबा ने ली समाधि, 7 फीट गहरे गड्ढे में 3 दिन करेंगे तपस्या, सरकार ने नहीं दी है इजाजत
AajTak
MP News: राजधानी भोपाल में एक साधु ने नवरात्र के दिनों में समाधि ले ली. जबकि सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी थी और पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें ऐसा करने से इनकार किया था, लेकिन बाबा नहीं मानें और गड्ढे में उतर गए. अब अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे उनकी समाधि पूरी होगी.
राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में अपने घर के सामने समाधि ले ली. इस समाधि को सरकार की इजाजत नहीं थी और पुलिस के आला अधिकारियों ने उन्हें समाधि लेने से इनकार किया गया था, लेकिन बाबा नहीं माने और गड्ढे में उतर गए.
शिष्यों के मुताबिक, बाबा 72 घंटे (3 दिन) तक जमीन के भीतर रहेंगे और अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे उनकी समाधि पूरी होगी. समाधि के लिए बाबा पुरूषोत्तमानंद के घर के सामने साढ़े 7 फीट गहरा, 4 फीट चौड़ा और 6 फीट लंबा गड्ढा खोदा गया है जिसमें अगले तीन दिन तक बाबा तपस्या में लीन रहेंगे.
अशोक सोनी उर्फ पुरुषोत्तमानंद महाराज टीटी नगर माता मंदिर के पीछे संचालित मां भद्रकाली विजयासन दरबार के आध्यात्मिक संस्था के संस्थापक हैं.
पुरुषोत्तमानंद के बेटे मित्रेश कुमार ने बताया, समाधि के लिए उनके पिता ने 10 दिन पहले से अन्न त्याग दिया था और सिर्फ जूस ले रहे थे. अब वह सीधा सोमवार को सुबह 10 बजे समाधि से बाहर निकलेंगे. समाधि की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं.
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस उनके घर के बाहर तैनात है, क्योंकि उन्हें समाधि लेने की इजाज़त नहीं दी गई थी. ऐसे में देखना यह है कि बिना मंजूरी के समाधि लेने वाले बाबा पर प्रशासन क्या रुख अपनाता है?
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भी एक ऐसा मामला सामने आया था. जिले के आसीवन थाना इलाके में ताजपुर गांव का रहने वाला एक नौजवान शुभम कर्मकांड के जरिए कुछ खास सिद्धियां हासिल करना चाहता था. इसी वजह से वह इलाके के कई पुजारियों के चक्कर काटा करता था. तभी एक पुजारी ने उसे सलाह दी कि अगर वो नवरात्रि से एक दिन पहले समाधि ले ले, तो उसे खास सिद्धि प्राप्त हो जाएगी. शुभम पुजारियों की बातों में आ गया और पूजा पाठ के बाद गहरे गड्ढे में उतर गया. पुजारियों ने ऊपर से मिट्टी डालकर गड्ढे का मुंह पूरी तरह से बंद. चारों पुजारी पूजा-पाठ करने लगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










