
बाबा केदार का रुद्राभिषेक, आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण, केदारनाथ में भक्ति में डूबे PM मोदी
AajTak
पीएम मोदी केदारनाथ में पूजा कर रहे थे, उसी समय उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी पुजारियों ने मंत्रोच्चार किया. उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केदारनाथ धाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूजा करते हुए लाइव देखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. पीएम मोदी ने भगवान केदार का रुद्राभिषेक कर उनकी आरती की. इसके बाद पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम की परिक्रमा की. इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया. खास बात ये है कि पीएम मोदी के इस दौरे का 11 ज्योतिर्लिंग समेत 100 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट चल रहा है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










