
'बाधाएं आती हैं आएं...', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई
AajTak
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने हमले के एक दिन बाद अपनी एक पोस्ट में कहा कि जीवन में बाधाएं आती रहती हैं, लेकिन वह दिल्ली के हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ मुख्यमंत्री आवास ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सभी विधानसभा में जनसुनवाई होगी.
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिल्लीवासियों को बड़ा संदेश दिया. अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि जीवन में बाधाएं आती रहती हैं, लेकिन वह दिल्ली के हितों के लिए संघर्ष करना कभी नहीं छोड़ेंगी. उन्होंने कहा कि अब सिर्फ मुख्यमंत्री आवास ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सभी विधानसभा में जनसुनवाई होगी.
दरअसल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उनके कैंप कार्यालय में हमला हुआ. सीएम कार्यालय ने इस हमले को जान से मारने की साजिश करार दिया है. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और फिलहाल वह दिल्ली पुलिस की पांच दिन की हिरासत में है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
रेखा गुप्ता ने बताया अपना पुराना किस्सा
आज गुरुवार को रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में पुराना किस्सा बताते हुए लिखा, "मैं जब कॉलेज में थी, तब पापा ने मुझे कार चलाने के लिए दी. एक दिन बड़ा एक्सीडेंट हो गया. मैं डर गई और मुझे दुबारा कार को हाथ लगाने से डर लगने लगा. तब पापा ने कहा कि जीवन में दुर्घटनाएं होती रहती हैं, डरकर रुकना नहीं है. आप रास्ते पर चलना नहीं छोड़ सकती. आज उनकी वही सीख फिर याद आ रही है."
उन्होंने बुधवार को हुए हमले का जिक्र करते हुए आगे लिखा, "कल फिर एक दुर्घटना हुई, लेकिन मैं दिल्लीवासियों के हितों के लिए लड़ना कभी नहीं छोड़ सकती. मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है. मैं इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी. वैसे भी, महिलाओं में तकलीफों से लड़ने की दोहरी ताकत होती है. उन्हें अपने आप को साबित करने के लिए अनगिनत परीक्षाएँ देनी पड़ती हैं. मैं भी तैयार हूं. अब जनसुनवाई केवल मेरे घर पर ही नहीं, दिल्ली की हर विधानसभा में होगी. आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार."
आरोपी ने कैसे दिया घटना को अंजाम?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










