
बादल फटने से तबाह मंडी का दौरा नहीं करने पर रार, सांसद कंगना ने दी सफाई तो जयराम ठाकुर बोले- जिन्हें चिंता नहीं...
AajTak
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मानसून ने तबाही मचाई है. मंडी के दौरे को लेकर सियासी रार छिड़ गई है. मंडी से बीेजेपी सांसद कंगना रनौत ने लिखा कि मैंने सेराज और मंडी के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मुझे सलाह दी कि जब तक संपर्क और प्रभावित इलाकों तक पहुंच बहाल नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करना बेहतर होगा. हालांकि जयराम ठाकुर ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने भारी तबाही मचाई है. 20 जून को मानसून की दस्तक के बाद से अब तक बादल फटने, फ्लैश फ्लड, भूस्खलन और डूबने की घटनाओं में 43 लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लोग लापता हैं. प्राकृतिक आपदा की सबसे ज्यादा मार मंडी जिले पर पड़ी है, जहां मंगलवार को बादल फटने, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की 10 घटनाएं हुईं. मंडी में अकेले 17 लोगों की जान गई और 31 लोग अब भी लापता हैं. मौसम की मार के साथ ही हिमाचल का सियासी पारा भी बिगड़ गया है.
दरअसल, मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला है. मैंने सेराज और मंडी के अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने मुझे सलाह दी कि जब तक संपर्क और प्रभावित इलाकों तक पहुंच बहाल नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करना बेहतर होगा. मंडी के डीसी ने आज फिर से रेड अलर्ट जारी किया है. मैं प्रशासन की अनुमति मिलने का इंतज़ार कर रही हूं और जैसे ही अनुमति मिलेगी, मैं जल्द से जल्द वहां पहुंचने की कोशिश करूंगी.
जयराम ठाकुर ने दी प्रतिक्रिया
कंगना रनौत के इस पोस्ट पर बीजेपी नेता और हिमाचल के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं, हम लोग हमारे लोगों के साथ जीने मरने के लिए हैं, हम लोग चिंतित हैं, जिन्हें चिंता नहीं हैं, उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं.
प्राकृतिक आपदा से 5 हजार करोड़ का नुकसान
बता दें कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा से अब तक लगभग 5,000 करोड़ की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. ये अनुमान राज्य सरकार ने लगाया है. एनडीआरएफ की टीमों ने शुक्रवार को भारी बारिश के बाद प्रभावित भराड़, देजी, पयाला और रुकचुई गांवों से 65 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. बारिश और भूस्खलन ने कई सड़कों को बंद कर दिया, नदियां उफान पर हैं, और कई गांवों का संपर्क टूट गया है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.







