
बाथरूम में वीडियो बनाते 6 लड़कियों ने पकड़ा, जानिए कैसे हुआ मोहाली केस का खुलासा?
AajTak
शनिवार को पंजाब के मोहाली में यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लड़कियों का जो वीडियो रिकॉर्ड किया गया, उसे लीक किया गया है. जबकि पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि MBA छात्रा ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा है. न ही छात्रा के फोन में कोई अन्य आपत्तिजनक वीडियो मिला है.
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा MBA स्टूडेंट को ब्लैकमेल कर रहे थे कि वे उसका प्राइवेट वीडियो वायरल कर देंगे. ये वीडियो खुद MBA स्टूडेंट ने सनी मेहता के कहने पर उसे भेजा था. दोनों आरोपी MBA स्टूडेंट पर दबाव डाल रहे थे कि वह अन्य लड़कियों के वीडियो बनाकर उन्हें भेजें, नहीं तो वे उसका वीडियो वायरल कर देंगे.
आरोपियों के कहने पर MBA की छात्रा ने दूसरी लड़कियों के वीडियो बनाकर भेजने शुरू कर दिए. एक दिन जब MBA स्टूडेंट वीडियो बना रही थी, तो उसे 6 लड़कियों ने ऐसा करते देख लिया. इसके बाद लड़कियों ने उससे पूछा कि वह वीडियो क्यों बना रही है?
वीडियो बनाने वाली छात्रा ने किया ये खुलासा इसके बाद MBA की छात्रा ने दावा किया था कि उसने दबाव में वीडियो बनाए थे, लेकिन बाद में डिलीट कर दिए. बाद में उसने बताया कि उसे लड़कों ने ऐसा करने के लिए कहा था. हालांकि, शुरुआत में उसने कहा कि वह उसे लड़के को नहीं जानती. बाद में उसने सनी मेहता की फोटो दिखाई, जो शिमला में अपनी बेकरी चलाता है. इन 6 लड़कियों ने पहले इस मामले को वॉर्डन राजविंदर कौर के सामने उठाया, जिसे सस्पेंड किया जा चुका है. बाद में मामला मैनेजर रितू रनौत के सामने उठाया. जब रितू ने आरोपी लड़की से इस बारे में पूछा तो उसने यह माना कि उसने वीडियो बनाए हैं. बाद में रितू की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. उन्होंने ये वीडियो डिलीट कराने के लिए कहा. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त कर लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने दिल्ली-मुंबई में बैठे कुछ लोगों से भी फोन पर बात की है. पुलिस ने एसआईटी का गठन किया
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं की शिकायत पर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की एसआईटी का गठन किया है. इसमें तीनों महिला अधिकारी हैं. उधर, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस- यूनिवर्सिटी की भूमिका पर उठे सवाल
दरअसल, शनिवार को पंजाब के मोहाली में यूनिवर्सिटी कैंपस में छात्रों ने प्रदर्शन किया था. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लड़कियों का जो वीडियो रिकॉर्ड किया गया, उसे लीक किया गया है. जबकि पुलिस ने शुरुआत में कहा था कि MBA छात्रा ने सिर्फ अपना वीडियो बॉयफ्रेंड को भेजा है. न ही छात्रा के फोन में कोई अन्य आपत्तिजनक वीडियो मिला है. यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने उन रिपोर्ट्स को झूठा और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि सोशल मीडिया पर नहाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद कुछ छात्राओं ने आत्महत्या की कोशिश की थी.
हालांकि, छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अधिकारियों पर तथ्यों को दबाने का आरोप लगाया था. इसके बाद कैंपस में रविवार शाम को फिर से विरोध प्रदर्शन किया, जो देर रात तक जारी रहा. इस मामले में जांच के लिए पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने एसआईटी का गठन किया था. उन्होंने बताया कि जांच चल रही है, इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा. तीनों आरोपी गिरफ्तार

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










