
'बाथरूम ब्रेक' ने बदल दी किस्मत, 15 करोड़ का मालिक बन बैठा परिवार
AajTak
परिवार के सदस्यों ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वे उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद न्यू जर्सी की ओर जा रहे थे, जब वे जर्मेनटाउन, एमडी में एक 7-इलेवन स्टोर में बाथरूम ब्रेक के लिए रुके. उसी परिवार की महिला ने वहां रुकने के दौरान कुछ लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया.
व्यक्ति की किस्मत कब बदल जाए ये किसी को पता नहीं होता है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका में जहां उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद घर लौट रहे न्यू जर्सी के परिवार ने मैरीलैंड में 2 मिलियन डॉलर यानी की 14,86,99,200 रु का लॉटरी जैकपॉट जीत लिया. इसका श्रेय उन्होंने यात्रा के दौरान लिए गए बाथरूम ब्रेक को दिया. परिवार के सदस्यों ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वे उत्तरी कैरोलिना की यात्रा के बाद न्यू जर्सी की ओर जा रहे थे, जब वे जर्मेनटाउन, एमडी में एक 7-इलेवन स्टोर में बाथरूम ब्रेक के लिए रुके. उसी परिवार की महिला ने वहां रुकने के दौरान कुछ लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया. लॉटरी जीतने के बाद उस महिला ने याद करते हुए बताया मैं जब लॉटरी टिकट लेने काउंटर पर गई तो वहां मौजूद कैशियर को लगा कि मुझे सिगरेट चाहिए. जब मैंने उसे बताया कि हम लॉटरी टिकट खरीदना चाहते हैं तो वो उसे लेकर वेंडिंग मशीन तक गया.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











