
बाढ़ से आफत, हुगली का आरामबाग इलाका पानी-पानी, आज सीएम ममता कर सकती हैं दौरा
AajTak
पिछले चार दिनों से यहां भारतीय वायु सेना, एनडीआरएफ और राज्य सरकार की ओर से रेस्क्यू का काम चल रहा है. ज्यादातर लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है और बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अपना घर छोड़ कर आना नहीं चाहते.
साल दर साल मॉनसून यहां त्रासदी बनकर आता है और बड़ी बर्बादी होती है. हुगली के आरामबाग इलाके में इस वक्त भयानक मंजर है जहां चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी है. खेत, मकान, बाजार, दुकान से लेकर गांव के गांव पानी के नीचे हैं और लोग घरों की छतों पर या ऊंची सड़क पर. वहीं, बुधवार ममता बनर्जी इन इलाकों का दौरा करने आ सकती हैं.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










