
बाढ़ के 10 दिन बाद भी परिवार मवेशियों संग हाईवे पर रहने को मजबूर, आजतक से बातचीत में बताई आपबीती
AajTak
पंजाब में बाढ़ के दस दिन बाद भी कई परिवार मवेशियों के साथ हाईवे पर रहने को मजबूर हैं. राहत शिविर दूर होने और मवेशियों की व्यवस्था न होने से सड़क ही उनका घर बन गया है. फसलें नष्ट हो चुकी हैं, घर पानी में डूबे हैं. लोग लंगर और सेवा पर निर्भर हैं और सरकारी मदद और मुआवजे के इंतजार में हैं.
पंजाब में आई भीषण बाढ़ को दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन कई परिवार अब भी राहत शिविर तक नहीं पहुंच पाए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग पर कम से कम दस परिवार अपने मवेशियों के साथ डेरा डाले हुए हैं. राहत शिविर लगभग 10 किलोमीटर दूर है, लेकिन वहां मवेशियों की व्यवस्था न होने के कारण ये लोग सड़क पर रहने को मजबूर हैं. 52 वर्षीय वजीर सिंह भी इन्हीं परिवारों में से एक हैं. वे अपनी पत्नी सुमिता देवी, बेटी लक्ष्मी और बेटे के साथ खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं.
आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा, "जब पानी करीब पांच फीट तक भर गया था, तब हम मवेशियों के साथ यहां सड़क पर आ गए. हमारे पास कोई और विकल्प नहीं था. अब सेवा और लंगर वालों पर ही हमारी निर्भरता है. प्रशासन और सरकारी अफसर यहां से गुजरते हैं, लेकिन कोई रुककर मदद नहीं करता. मेरे ऊपर छह लाख का कर्ज है और चार एकड़ की फसल, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी, पूरी तरह बर्बाद हो गई. हमें उम्मीद है कि कम से कम मुआवजा तो मिलेगा."
यह भी पढ़ें: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए हरभजन सिंह... खरीदीं नावें और एम्बुलेंस, ₹50 लाख का फंड भी जुटाया
वजीर बताते हैं कि परिवार अक्सर राहत शिविर तक जाता है, लेकिन मवेशियों को छोड़ नहीं सकते, इसलिए उन्हें सड़क पर ही रहना पड़ता है. उनकी पत्नी सुमिता ने कहा, "हम मवेशियों को पीछे छोड़कर नहीं जा सकते. वे हम पर निर्भर हैं. यही वजह है कि सड़क ही अब हमारा घर बन गया है, चाहे कितना भी खतरा क्यों न हो."
कभी युद्ध जैसी स्थिति, कभी बाढ़ की स्थिति
वजीर की बेटी लक्ष्मी, जो कक्षा 8 की छात्रा है और गट्टी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ती है, बताती हैं कि उसकी पढ़ाई पूरी तरह रुक गई है. उसने कहा, "हम खुले आसमान के नीचे रहते हैं. बारिश में कपड़े भीग जाते हैं और फिर खुद ही सूख जाते हैं. जिंदगी हमेशा संकट जैसी लगती है - कभी युद्ध जैसी स्थिति, कभी बाढ़. हमारा स्कूल भी डूब गया. मैं चंडीगढ़ जाकर डॉक्टर बनने का सपना देखती हूं, लेकिन अभी तो जीना ही सबसे मुश्किल लग रहा है."

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










