
बाजारों की भीड़ खतरे की घंटी, देखें कैसे उड़ रही Corona नियमों की धज्जियां
AajTak
दिवाली से ठीक पहले बजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है. ये भीड़ डराने वाली है. त्योहारी मौसम में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ने लगी है. खरीदारी के जोश में क्या खरीददार और क्या दुकानदार कई लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखाई पड़ते हैं और ना ही मास्क लगाना जरूरी समझते हैं. दीपावली से पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है. ये भी ऐसे समय में जब बंगाल में हर दिन 900 के आसपास कोरोना मामले सामने आ रहे हैं. खास तौर पर कोलकाता की बड़ा बाजार बागड़ी मार्केट न्यू मार्केट इलाके में दीपावली की खरीदारी के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है. देखें ग्राउंड रिपोर्ट.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










