
बागेश्वर धाम सरकार ने फिर दोहराई हिंदू राष्ट्र की मांग, देखें न्यूजरूम
AajTak
बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने फिर हिंदू राष्ट्र की हुंकार भरी है. आजतक से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना जल्द पूरा होगा. उन्होंने विधायक से लेकर सांसद और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक को सनातनी भी बताया है. देखें न्यूजरूम लाइव.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











