
बाकी राज्यों में भी चुनाव हुए, हिंसा सिर्फ बंगाल में हुई, क्योंकि वहां TMC थी- जेपी नड्डा
AajTak
नड्डा ने कहा कि टीएमसी ने अपनी विजय नहीं मनाई और इससे पहले ही विध्वंस की राजनीति शुरू कर दी. उन्होंने जिस तरीके से राजनीतिक हिंसा का सहारा लिया वह हमें मालूम है. चुनाव केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और असम में भी हुए थे. कहीं भी चुनाव के बाद हिंसा नहीं हुई.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को पश्चिम बंगाल कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की. उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में अभी चुनाव संपन्न हुए हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने काफी कम समय में लंबी यात्रा तय की है. याद कीजिए 2014 लोकसभा चुनाव को, जब हमारे दो सांसद चुन कर आए थे- बाबुल सुप्रियो और एसएस अहलूवालिया. हमें 18 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं 2016 विधानसभा चुनाव में हमें तीन सीटें मिली. हमारा वोट प्रतिशत 10.16 था.
E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










