
बाइडेन को वीके सिंह, सुनक को अश्विनी चौबे... जानें G-20 में आने वाले किस राष्ट्राध्यक्ष को कौन मंत्री करेगा रिसीव
AajTak
जी-20 समिट के लिए भारत आने वाले राष्ट्र अध्यक्षों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए अलग-अलग केंद्रीय राज्यमंत्रियों की ड्यूटी लगाई गई है. जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है, उनकी लिस्ट सामने आ गई है. इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी वीके सिंह को मिली है. उन्हें अमेरिका के साथ-साथ चीन से आ रहे मेहमान को भी रिसीव करना है.
जी-20 समिट को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं. इस बीच अलग-अलग देशों से आने वाले राष्ट्रध्यक्षों को रिसीव करने के लिए राज्यमंत्रियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है. इसमें सबसे अहम जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री वीके सिंह को दी गई है. वह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के पीएम ली कियांग को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
कौन किसे करेगा रिसीव?
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जी-20 समिट में भारत नहीं आ रहे हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जगह जगह प्रधानमंत्री ली कियांग भारत आ रहे हैं.
बता दें कि जी-20 समिट के लिए तैयारियां अंतिम फेज में हैं. आज से महज दो दिन बाद 9 और 10 सितंबर को देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होना है.
जी 20 समिट से पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 समिट को लेकर अपने विचार व्यक्त किए थे. एक अखबार में लिखे आर्टिकल में पीएम मोदी ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ भारतीय संस्कृति के इन दो शब्दों में एक गहरा दार्शनिक विचार समाहित है. इसका अर्थ है कि पूरी दुनिया एक परिवार है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










