
बाइडेन का होटल 'पंडोरा', राजघाट 'रुद्रपुर', ली मेरिडियन 'महाबोधि'... G-20 के लिए ये थे अहम लोकेशन के कोडनेम
AajTak
G-20 Summit News: G-20 के सफल आयोजन और सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय और कम्युनिकेशन यूनिट्स के साथ कुछ स्टैंडर्ड प्रक्रिया के तहत कोडवर्ड्स तय किए गए थे. ये कोडवर्ड्स दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट, एसपीजी और कम्युनिकेशन यूनिट के बीच ही शेयर किए गए थे. जूनियर लेवल पर पुलिस स्टाफ को भी इन कोडवर्ड्स की भनक तक नहीं थी.
G-20 Locations Codenames: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में G20 समिट सफलतपूर्वक संपन्न हो चुकी है. इस दौरान सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के कर्मियों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी. आखिर सुरक्षा एजेंसियों और फोर्स के चाक-चौबंद इंतजामात का ही असर था कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना तक सामने नहीं आ पाई. इसकी वजह साफ है कि जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर पर राष्ट्रीय राजधानी, खासकर नई दिल्ली में पुलिस, अर्धसैनिक बल और अन्य एजेंसियां चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही थीं. केंद्रीय गृह मंत्रालय की देखरेख में एजेसियों ने पहले से ही काफी प्लानिंग कर रखी थी.
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, G-20 के सफल आयोजन और सुरक्षा के मद्देनजर गृह मंत्रालय और कम्युनिकेशन यूनिट्स के साथ कुछ स्टैंडर्ड प्रक्रिया के तहत कोडवर्ड्स तय किए गए थे. ये कोडवर्ड्स गृह मंत्रालय की देखरेख में दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी यूनिट, एसपीजी और कम्युनिकेशन यूनिट के बीच ही शेयर किए गए थे.
बाइडेन के होटल का नाम 'पंडोरा'
इसी के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) से लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक जिन होटल में रुके थे, उन सभी होटलों का नाम एक-एक कोडवर्ड में रखा गया था.
मसलन, जो बाइडन जिस आईटीसी मौर्य शेरेटन होटल (Hotel ITC Maurya Sheraton) में रुके थे, उसका नाम 'पंडोरा' रखा गया था. वहीं, ऋषि सुनक जिस होटल में रुके थे, उसे सुरक्षा एजेंसियों ने 'समारा' नाम दिया था.
राजघाट का नाम 'रुद्रपुर'

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










