
बाइक सवार से मांगी लिफ्ट, कुछ देर बाद सड़क किनारे मिली... बेंगलुरु में कॉलेज छात्रा से रेप!
AajTak
पुलिस ने बताया कि युवती एचएसआर लेआउट में होसुर सर्विस रोड के पास एक ट्रक के पीछे मिली, उसका शरीर सिर्फ एक लाल जैकेट से ढका हुआ था. उसने अपने दोस्तों को इमरजेंसी मैसेज भेजा था. उन्होंने युवती को ढूंढ लिया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए.
कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की बर्बर घटना से देश अभी उबरा भी नहीं है कि बेंगलुरु में एक 21 वर्षीय युवती से कथित बलात्कार का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात एक अज्ञात बाइक सवार ने युवती को पहले लिफ्ट दिया और फिर उसके साथ रेप किया. बेंगलुरु ईस्ट जोन के एसीपी रमन गुप्ता के अनुसार, युवती एक कॉलेज छात्रा है और वह अपने दोस्तों के साथ गेट-टूगेदर के बाद घर लौट रही थी.
एसीपी ने बताया कि युवती ने रास्ते में एक बाइक सवार से लिफ्ट ली, जो उसे निर्धारित स्थान पर ले जाने के बजाय एक सुनसान स्थान पर लेकर चला गया. रमन गुप्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, 'जिस व्यक्ति से उसने लिफ्ट ली थी, उसने उस पर जानलेवा हमला किया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया. हमने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.'
यह भी पढ़ें: देहरादूनः नाबालिग से गैंगरेप केस में सियासत तेज, पुलिस ने किए ये खुलासे
यह घटना शनिवार देर रात करीब 1 बजे की है. पुलिस ने बताया कि युवती एचएसआर लेआउट में होसुर सर्विस रोड के पास एक ट्रक के पीछे मिली, उसका शरीर सिर्फ एक लाल जैकेट से ढका हुआ था. उसने अपने दोस्तों को इमरजेंसी मैसेज भेजा था. उन्होंने युवती को ढूंढ लिया और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए. पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवती की सहेलियों ने देखा कि एक अनजान आदमी सिर्फ पैंट पहने वहां खड़ा था, जहां वह पड़ी मिली.
यह भी पढ़ें: 'मेरे बोलने से तो...', देखें कोलकाता रेप कांड के आरोपी की मां ने क्या कहा?
वह घबराया हुआ लग रहा था और उसके चेहरे पर चोटें दिख रही थीं. जब युवती के दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया. एसीपी रमन गुप्ता ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है. आगे की जानकारी उसके मेडिकल परीक्षण के बाद मिल सकेगी. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










