
बाइक एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत... 20 मिनट तक नहीं मिली थी कोई मदद, Go-Pro भी गायब
AajTak
पीयूष को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स पंकज मिस्त्री ने बताया कि उस रात मैं गुरुग्राम से अपने किसी काम से आ रहा था. देखा कि पंचशील पेट्रोल पंप के पास आउटर रिंग रोड पर भीड़ लगी हुई है. मुझे लगा कि कोई एक्सीडेंट हुआ है. मेरे साथ छोटा भाई भी था. वह बोला साइड से निकल जाते हैं.
दक्षिणी दिल्ली के हौज खास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल फोटोग्राफर 30 वर्षीय पियूष पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई. पीयूष को अस्पताल पहुंचने वाले पंकज ने दावा किया है कि अगर समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद पीयूष जिंदा होता. पंकज का कहना है कि जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि भीड़ लगी हुई थी. पीयूष खून में लथपथ पड़ा हुआ था. मगर, कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था. बाद में उसे ऑटो के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया था.
दरअसल, 28 अक्टूबर को पीयूष पाल कालकाजी स्थित अपने घर लौट रहा था. पंचशील पेट्रोल पंप के पास आउटर रिंग रोड पर उसकी बाइक को पीछे से रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी. इस घटना में वह बुरी तरह से घायल हुआ था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पीयूष को पहुंचाया था अस्पताल
पीयूष को अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स पंकज मिस्त्री ने बताया कि उस रात मैं गुरुग्राम से अपने किसी काम से आ रहा था. देखा कि पंचशील पेट्रोल पंप के पास आउटर रिंग रोड पर भीड़ लगी हुई है. मुझे लगा कि कोई एक्सीडेंट हुआ है. मेरे साथ छोटा भाई भी था. वह बोला साइड से निकल जाते हैं. मगर, हमने जाकर देखा तो पीयूष खून से लथपथ पड़ा हुआ है.
कोई और मदद के लिए आगे नहीं आ रहा था. मैंने कुछ लोगों के साथ मिलकर पीयूष को उठाया और ऑटो में रखकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे थे. मगर, वह बंद मिला था. इसके बाद दूसरे अस्पताल पहुंचे. रास्ते में PSRI अस्पताल दिखा. हमने पीयूष को वहां एडमिट कराया था. मगर, तब तक उसका काफी खून बह चुका था. अस्पताल में पुलिस भी पहुंची थी. हमने पुलिस को सारी जानकारी दी थी. पंकज के मुताबिक, यदि पीयूष को 15 मिनट पहले अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता तो शायद उसकी जान बच जाती.
देखें वीडियो...

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







