
'बांधवगढ़ में 10 हाथियों की मौत कोई दुर्घटना नहीं, उन्हें जहर दिया गया था', MP कांग्रेस का बड़ा दावा; वन मंत्री को हटाने की मांग
AajTak
MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया,
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत को 'सरकार द्वारा की गई हत्या' करार दिया है और राज्य के वन मंत्री रामनिवास रावत के इस्तीफे की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्य सरकार पर तीखा हमला करते हुए मांग की कि वह मौतों की सीबीआई या न्यायिक जांच की सिफारिश करे.
बता दें कि 29 अक्टूबर को उमरिया जिले में बीटीआर के खलील रेंज के अंतर्गत सांखनी और बकेली में चार जंगली हाथी मृत पाए गए, जबकि 30 अक्टूबर को चार और 31 अक्टूबर को दो की मौत हो गई थी. इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक उच्च स्तरीय जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद टाइगर रिजर्व के दो वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया.
हाथियों को जहर दिया गया था: जीतू पटवारी
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया, "दस हाथियों की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी. उन्हें जहर दिया गया था. उन्हें किसने जहर दिया, यह जांच का विषय है, लेकिन सरकार और वन विभाग दोषी हैं. ये सरकारी हत्याएं हैं." प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे दावा किया कि कई हाथियों की मौत को सार्वजनिक नहीं किया गया.
'140 बाघों की मौत हो चुकी'
पटवारी ने कहा, "यह सरकार जंगली जानवरों के लिए बजट पास करती है, लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त है. पिछले तीन सालों में मध्य प्रदेश में करीब 140 बाघों की मौत हो चुकी है. यह एक बड़ी संख्या है."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










