
बांदा: राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, मथुरा की तर्ज पर फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु
AajTak
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (UP Banda) में मथुरा की तर्ज पर फूलों की होली का आयोजन किया गया. इस दौरान नन्हीं बेटियां गोपियां बनीं तो वहीं डीजे पर भक्तिगीतों के बीच राधा-कृष्ण की झांकियां सजाई गईं. लोगों ने मथुरा की तरह भव्य उत्सव मनाया.
यूपी के बांदा (UP Banda) में शहर से सटे कंचनपुरवा गांव में मथुरा की तर्ज पर फूलों की भव्य होली का उत्सव मनाया गया. नन्हीं बच्चियों ने गोपियां बनकर और राधा कृष्ण की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया. गांव के लोगों ने गोपियों संग मिलकर फूल उड़ाकर मथुरा की होली की यादें ताजा कर दीं. फूलों की होली में पूरे गांव के लोगों ने उत्सव मनाया. कान्हा के भक्त डीजे की धुन पर खूब थिरके.
झांकियों पर की गई फूलों की बौछार
मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहीं कान्हा की गोपियां बनीं लड़कियों ने कहा कि पूरे बांदा में ऐसा कार्यक्रम पहली बार देखकर बहुत अच्छा लग रहा है. ऐसा मथुरा में हमने देखा है कि सभी कृष्ण राधा की भक्ति में लीन होकर फूलों की होली खेलते हैं. बहुत अच्छा कार्यक्रम रहा. इस बार की होली हमें याद रहेगी. खूब डीजे की धुनों के बीच राधे कृष्ण के गीतों पर झांकियों के साथ फूलों की बौछार की गई.
बेटियों ने कहा कि आज कल तो होली की परंपरा बदल गई है. रंग गुलाल के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता, लेकिन आज मथुरा की तर्ज पर कान्हा संग हम सभी गोपियों ने फूलों के साथ जमकर होली खेली है. हमें ये होली हमेशा याद रहेगी. ऐसा आयोजन हर वर्ष होना चाहिए.
रिपोर्ट: सिद्धार्थ गुप्ता

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










