
बांदा जेल में छापा, मुख्तार अंसारी की बैरक में सघन तलाशी, दिन में ही भाई अफजाल ने की थी मुलाकात
AajTak
बांदा में देर रात डीएम अनुराग पटेल के साथ एसपी अभिनंदन जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे. करीब डेढ़ घंटे तक दोनों ने जेल का निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी भी ली गई. लेकिन वहां से उन्हें कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. दिन में ही मुख्तार से जेल में अफजाल अंसारी ने मुलाकात की थी.
उत्तर प्रदेश के बांदा में डीएम और एसपी देर रात जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन ने मुख्तार अंसारी की बैरक की सघन तलाशी भी ली. हालांकि, कोई आपत्तिजनक चीज उसकी बैरक से नहीं मिली. जानकारी के मुताबिक, रविवार को ही मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी भी उससे मिलने जेल पहुंचे थे. कयास लगाया जा रहा है कि उसी के चलते डीएम और एसपी ने जेल का निरीक्षण किया है.
लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए जेल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. डीएम अनुराग पटेल और एसपी अभिनंदन रात साढ़े आठ बजे जेल पहुंचे. डेढ़ घंटे जेल कैम्पस में रहे और रात 10 बजे निरीक्षण करके जेल कैम्पस से बाहर आए.
उधर, डीएम और एसपी द्वारा अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया. क्योंकि पिछली बार जब निरीक्षण किया गया था तो 5 जेल कर्मियों पर कार्रवाई हुई थी.
दरअसल, पिछली बार जब डीएम और एसपी ने मुख्तार अंसारी की बैरक की तलाशी ली थी तो उन्हें कुछ आपत्तिजनक सामान मिला था, जिसके बाद जेल स्टाफ के 5 कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है. मुख्तार की बैरक से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है.
वहीं, मुख्तार के भाई और सांसद अफजाल अंसारी ने बताया कि उन्होंने बांदा जेल में भाई से मुलाकात की. उन्होंने कहा, ''हम दोनों ने सिर्फ परिवार की बातें कीं. मैंने उनका हालचाल जाना. फिर वहां से आ गया.''

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







