
'बांटने वाले भी तुम और काटने वाले भी...', CM योगी के बयान पर खड़गे का पलटवार
AajTak
रांची की एक रैली में खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा कि आप लोग आदतन बार-बार झूठ बोलने वाले शख्स को वोट कैसे दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी आप लोगों को बांटना चाहती है.
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है. इससे पहले आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजियों का दौर जारी है. इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के 'बटोगे तो कटोगे' वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी.
वहीं, इस दौरान खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा. रांची की एक रैली में खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लोगों से पूछा कि आप लोग आदतन बार-बार झूठ बोलने वाले शख्स को वोट कैसे दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी आप लोगों को बांटना चाहती है.
खड़गे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
रैली के दौरान खड़गे ने कहा कि झारखंड में पीएम मोदी का भाषण जुमला है. उनके गृहमंत्री पहले कहते थे कि वो 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि यह एक चुनावी जुमला था. ये लोग आदतन झूठे हैं. पहले इन्होंने 15-15 लाख देने की भी बात कही थी. आप आदतन झूठे को वोट कैसे दे रहे हैं?
यह भी पढ़ें: 'जब भी बंटे हैं, निर्ममता से कटे हैं...अपनी ताकत का एहसास करवाइए', झारखंड में गरजे CM योगी
'बांटना चाहती है बीजेपी'

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










