
बांग्लादेश: हथियार बरामदगी मामले में कोर्ट का फैसला, रद्द हुई उल्फा चीफ परेश बरुआ की सजा-ए-मौत
AajTak
बांग्लादेश की एक कोर्ट ने 2004 के सनसनीखेज हथियार बरामदगी मामले में एक पूर्व मंत्री सहित 6 लोगों को बरी कर दिया है और उल्फा (Ulfa) प्रमुख परेश बरुआ की मौत की सजा कम कर दी है.
बांग्लादेश (Bangladesh) में एक हाई कोर्ट की बेंच ने 2004 के चटगांव हथियार बरामदगी मामले में पूर्व मंत्री लुत्फोज्जमान बाबर और पांच अन्य को बरी कर दिया है. प्रोथोम अलो के मुताबिक, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन उल्फा (Ulfa) के प्रमुख परेश बरुआ की मौत की सजा को घटाकर आजीवन कारावास कर दिया गया है. यह मामला भारत के खिलाफ काम करने वाले आतंकवादी संगठनों के लिए 10 ट्रक हथियार और गोला-बारूद से जुड़ा है.
हथियारों की यह बड़ी खेप 2004 में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के शासन के दौरान जब्त की गई थी. भारत विरोधी ताकतों को हथियारों की तस्करी में तत्कालीन गृह राज्य मंत्री लुत्फोज्जमां बाबर की संलिप्तता के सबूत मिले थे.
किसकी सजा में बदलवा?
बाबर ने 2001 से 2006 तक बीएनपी के सदस्य के रूप में खालिदा जिया सरकार में गृह राज्य मंत्री के रूप में काम किया. शासन ने उल्फा के परेश बरुआ को बांग्लादेश में भी शरण दी थी.
ढाका के अखबार Prothom Alo के मुताबिक, बरुआ उन 6 दोषियों में शामिल है, जिन्हें सजाए-ए-मौत से छूट मिली है. बरुआ की सजा को घटाकर आजीवन कारावास कर दिया गया है, जबकि अन्य को 10 साल की सजा सुनाई गई है.
यह भी पढ़ें: कितनी गंभीर है प्रियंका गांधी की बांग्लादेश में मारे जा रहे हिंदुओं के प्रति सहानुभूति? । Opinion

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











