
बांग्लादेश: शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक में शेख हसीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस गिरफ्तार
AajTak
बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को ढाका में गिरफ्तार किया गया है. उनका नाम एक हत्या की कोशिश के मामले में सामने आया था, जिसके बाद उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था. मामला कथित रूप से पिछले साल जुलाई में शेख हसीना के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है.
बांग्लादेश की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत फारिया को ढाका के शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया है. वह बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की बायोपिक फिल्म 'मुजिब: द मेकिंग ऑफ अ नेशन' में उनकी बेटी के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभा चुकी हैं. उनका नाम एक हत्या की कोशिश से जुड़े मामले में सामने आया है, जो कथित रूप से पिछले साल जुलाई में हसीना के खिलाफ हुई जनआंदोलन के दौरान दर्ज हुआ था.
31 वर्षीय नुसरत फारिया को आज सुबह थाईलैंड के लिए प्रस्थान करने से पहले इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर रोका गया. लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत के चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. इस मामले में आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री हसीना को पद छोड़ना पड़ा और उन्हें भारत भागना पड़ा था.
यह भी पढ़ें: भिलाई में बांग्लादेशी पति-पत्नी गिरफ्तार... 'ज्योति' बनकर रह रही थी शाहिदा, फर्जी तरीके से बनवा लिए दस्तावेज
गिरफ्तारी के बाद नुसरत को ढाका में रखा गया है!
बड्डा जोन की सहायक पुलिस आयुक्त शफिकुल इस्लाम ने यह पुष्टि की कि नुसरत को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले ढाका की वाटर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां से उन्हें ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) कार्यालय ले जाया गया है.
श्याम बेनेगल ने बनाई थी मुजीब की बायोपिक

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










