
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर यूनुस सरकार पर बरसीं पूर्व राजदूत
AajTak
बांग्लादेश में भारत की पूर्व राजदूत वीना सीकरी ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा है कि मोहम्मद यूनुस की सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रही है.
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के साथ हो रही हिंसा को लेकर बांग्लादेश में भारत की पूर्व राजदूत वीना सीकरी ने देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. सीकरी की टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब हाल ही में बांग्लादेश इस्कॉन से जुड़े हिंदू पुजारी और एक हिंदू संगठन के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिल रही है.
वीना सीकरी ने कहा कि बांग्लादेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है और सरकार अपने नागरिकों, खास तौर पर धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मुश्किलों का सामना कर रही है.
उन्होंने कहा कि अगस्त में जब छात्र आंदोलन के कारण शेख हसीना को देश छोड़कर जाना पड़ा था तब अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले बढ़ गए थे. इसे लेकर भारत में भी चिंता देखने को मिली थी. उस समय भारत की चिंता पर बांग्लादेशी अधिकारियों समेत अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया था.
सीकरी ने कहा, '5 अगस्त को, जिस दिन प्रधानमंत्री शेख हसीना देश छोड़कर चली गईं, हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यकों के खिलाफ पहला हमला किया गया. प्रो. यूनुस जैसे प्रमुख लोगों के आश्वासन के बावजूद ये घटनाएं अब भी जारी हैं. मूर्तियों की तोड़फोड़ और मंदिरों पर हमले जैसी घटनाएं हो रही हैं.'
'चिन्मय दास ने बांग्लादेशी झंडे का अनादर नहीं किया'
चिन्मय दास पर आरोप है कि उन्होंने एक रैली में बांग्लादेशी झंडे का कथित तौर पर अपमान किया है. आरोप है कि उन्होंने बांग्लादेशी झंडे के ऊपर सनातनी झंडा लगा दिया. लेकिन मीडिया हाउस ब्लिट्ज के संपादक सु शोएब चौधरी का कहना है कि जिस झंडे पर सवाल उठाया गया है वह बांग्लादेश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं था. उन्होंने बांग्लादेशी झंडे के अपमान की बात को पूरी तरह से खारिज कर दिया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











