
बांग्लादेश में स्क्रैप कारोबारी की हत्या का मुख्य आरोपी टाइटन गाजी कौन है, क्या एक्सटॉर्शन रैकेट है पीछे?
AajTak
बांग्लादेश के ढाका में स्क्रैप कारोबारी लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या के बाद भारी बवाल मचा है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके हिंदू होने का दावा किया जा रहा है लेकिन लोकल मीडिया ने उनकी पहचान मुस्लिम के रूप में की है. इस मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और मामला स्पीडी ट्रायल कोर्ट में जाएगा. हत्या के पीछे जबरन वसूली की वजह मानी जा रही है.
बांग्लादेश में एक स्क्रैप कारोबारी लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या के बाद ढाका में बवाल मच गया है. छात्र संगठन भी उनकी हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है. इस केस में रैपिड एक्शन बटालियन ने टाइटन गाजी नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, और कोर्ट ने उसे पांच दिनों की रिमांड पर भेजा है.
अयूब अली के बेटे लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें मुख्य आरोपी महमूदुल हसन मोहिन, तारिक रहमान रॉबिन, आलमगीर, मुनीर और अब टाइटन गाजी को अरेस्ट किया गया है. ढाका ट्रिब्यून नाम की न्यूज संस्था के मुताबिक, इस केस में दर्ज की गई एफआईआर में 9 आरोपियों के नाम शामिल हैं और पुलिस अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश में भी जुटी है.
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश में स्क्रैप कारोबारी की कंक्रीट के स्लैब से पीट-पीटकर हत्या, शव पर नाचते दिखे हमलावर
मुख्य आरोपी मोहिन भी पुलिस रिमांड पर
सोहाग की हत्या 9 जुलाई को शाम 6 बजे के करीब हुई थी, जब उसे मिटफोर्ड अस्पताल परिसर के पास ईंट और पत्थरों से पीट-पीट कर मार डाला गया. मामले के मुख्य आरोपी मोहिन और एक अन्य आरोपी रॉबिन को 10 जुलाई को ढाका मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था, जहां उन्हें अलग-अलग अवधि के रिमांड पर भेजा गया है.
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि जुबो दल के सदस्यों ने जबरन वसूली के लिए सोहाग की पत्थरों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या के बाद अपराधियों ने उसके शव पर नाच भी किया. स्क्रैप डीलर लाल चंद उर्फ सोहाग की हत्या का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है, जिसमें भीड़ को उसके शव को घसीटते और उसपर कूदते देखा जा सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











