
'बांग्लादेशियों को बाहर निकालो...', सैयदा हमीद के इवेंट में हिंदू सेना का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
AajTak
सैयदा हमीद की ओर से बांग्लादेशी प्रवासियों के अधिकारों के समर्थन में दिए बयान ने असम में राजनीतिक विवाद तेज़ कर दिया है. दिल्ली में उनके बयान के विरोध में असम नागरिक सम्मेलन के आयोजन पर हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की. इस दौरान कार्यक्रम में सैयदा मौजूद थीं.
योजना आयोग की पूर्व सदस्य सैयदा हमीद की बांग्लादेशियों का वकालत करने का मामले में उन्हें तीखी प्रतिक्रियां मिल रही हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और बीजेपी के दिग्गज नेता सैयदा पर हमला बोल रहे हैं. इस बीच दिल्ली में हिंदू सेना ने सैयदा के बयान के खिलाफ मंगलवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सैयदा असम में बांग्लादेशी घुसपैठियों का बचाव कर रही हैं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संसद मार्ग पर स्थित कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में असम नागरिक सम्मेलन की ओर से 'द स्टेट ऑफ द नेशन विद स्पेशल रेफरेंस टू असम' का आयोजन किया गया. इस आयोजन में सैयदा हमीद मौजूद थीं. इसी इवेंट में हिंदू सेना के कार्यकर्ता घुस गए और जमकर नारेबाजी की.
इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेशियों को बाहर निकालो, जय श्री राम और भारत माता की जयकारे लगाते सुना जा सकता है. प्रदर्शनकारियों भी प्लेकार्ड लेकर आए थे. जिस पर, 'हेमंत जी का एक ही सपना, घुसपैठियों से मुक्त हो असम अपना', 'असम की संस्कृति, असम का शान, नहीं होने देंगे कोई नुकसान', और 'बांग्लादेशियों को बाहर निकालो' जैसे संदेश लिखे थे.
यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी की करीबी सैयदा हमीद ने कहा- भारत में रह सकते हैं बांग्लादेशी, बीजेपी ने साधा निशाना
सैयदा हमीद ने क्या कहा था?
सैयदा हमीद ने बांग्लादेशियों के अधिकार के मुद्दे पर कहा था, 'बांग्लादेशी भी इंसान हैं, उन्हें भारत में रहने का अधिकार है. असम अब खतरनाक जगह बन चुका है, मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है. असम सरकार अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों पर कार्रवाई गलत तरीके से कर रही है. मुस्लिमों को निशाने पर ले रही है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










