
'बहू को घर की लक्ष्मी बनने में कितने दिन लगेंगे...', अजित पवार ने शरद पवार पर फिर साधा निशाना
AajTak
अजित पवार ने कहा है कि कितने दिन तक सास के दिन चलते रहेंगे, कभी बहू के भी दिन आएंगे. कब तक सास-सास करते रहेंगे. बहू ने क्या बस देखते रहना है? कब तक वह बाहर की रहेगी. हम सब बहू को घर की लक्ष्मी मानते हैं. अब 40 बरस हो गए, फिर भी वह बाहर की है. बहू को घर की लक्ष्मी बनने में अभी कितने दिन लगेंगे?
महाराष्ट्र की बारामती लोकसभा सीट इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इस सीट पर एक तरफ राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार है जबकि दूसरी तरफ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले चुनावी मैदान में हैं. जीत को लेकर दोनों पक्षों ने कमर कस ली है. लेकिन इस बीच शरद पवार के 'बाहरी' वाले बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है.
शरद पवार ने इस सीट से बेटी सुप्रिया सुले का समर्थन करते हुए उन्हें असली जबकि सुनेत्रा पवार को बाहरी बताया था. अब उनकी इस टिप्पणी पर अजित पवार ने प्रतिक्रिया दी है. अजित पवार ने कहा है कि कितने दिन तक सास के दिन चलते रहेंगे, कभी बहू के भी दिन आएंगे. कब तक सास-सास करते रहेंगे. बहू ने क्या बस देखते रहना है? कब तक वह बाहर की रहेगी. हम सब बहू को घर की लक्ष्मी मानते हैं. अब 40 बरस हो गए, फिर भी वह बाहर की है. बहू को घर की लक्ष्मी बनने में अभी कितने दिन लगेंगे?
बता दें कि कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान अजित पवार ने मतदाताओं से कहा था कि वे इस बार बहू सुनेत्रा पवार को एक मौका दें, क्योंकि जनता ने शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले को तो कई बार चुना है. इस बार सुनेत्रा को जीतने का मौका दें. अजित के इस बयान पर शरद पवार ने सुप्रिया को असली और सुनेत्रा को बाहरी बताया था.
शरद पवार के बयान पर भावुक हो गई थीं सुनेत्रा पवार
शरद पवार की बाहरी वाली टिप्पणी सुनकर सुनेत्रा सार्वजनिक तौर पर काफी भावुक नजर आई थीं. सुनेत्रा ने बाबासाहेब अंबेडकर की 133वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद कहा था कि उन्हें पवारों के गढ़ बारामती के लोगों से अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है. उन्होंने कहा था कि मैं पहले दूसरों के लिए वोट मांगती थी, लेकिन इस बार मैं अपने लिए वोट मांग रही हूं. यह एक अलग तरह की जिम्मेदारी है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










