
'बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार ना हो,' बांग्लादेश के हालात पर बोले अखिलेश यादव
AajTak
बांग्लादेश के हालात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा, ''कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नजरियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता मानने वाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए.''
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदु समुदाय पर लगातार हमले किए जाने की खबरें आ रही हैं. इस बीच, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है. अखिलेश का कहना था कि बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक... कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए. उन्होंने केंद्र सरकार से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मामले को उठाने की अपील की है.
अखिलेश ने एक्स पर लिखा, ''कोई भी समुदाय चाहे वह बांग्लादेश का अलग नजरियेवाला बहुसंख्यक हो या हिंदू, सिख, बौद्ध या कोई अन्य धर्म-पंथ-मान्यता मानने वाला अल्पसंख्यक, कोई भी हिंसा का शिकार नहीं होना चाहिए.''
अखिलेश ने आगे लिखा, ''भारत सरकार द्वारा इस मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार की रक्षा के रूप में सख्ती से उठाया जाना चाहिए. ये हमारी प्रतिरक्षा और आंतरिक सुरक्षा का भी अति संवेदनशील विषय है.''
बांग्लादेश में 5 अगस्त को बिगड़ गए हालात
दरअसल, बांग्लादेश में 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद देशभर में कानून-व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त हो गई थी. कई पुलिस स्टेशनों पर हमले किए गए और आग लगा दी गई. हिंदु समुदाय से जुड़े लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों को जला दिया गया. मंदिरों में भी आग लगाई गई. देशभर में भड़की हिंसा की घटनाओं में अब तक मरने वालों की संख्या 560 हो गई है. पिछले एक हफ्ते में 230 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
हिंदुओं को शरण दी तो मुसलमानों के साथ भी हुई हिंसा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










