
'बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान...' राहुल गांधी पर गरम हुए मायावती के भतीजे आकाश आनंद
AajTak
बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधा है. आकाश आनंद ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कांग्रेस पर बहुजन आंदोलन के अपमान का आरोप लगाया है. इसी के साथ राहुल गांधी से उदित राज को पार्टी से बाहर करने की मांग की है.
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद (Akash Anand) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए उदित राज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला और उदित राज को पार्टी से निकालने की मांग की.
कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता उदित राज ने हाल ही में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश पुलिस से उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी. इस विवाद के बीच उदित राज दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले और दावा किया कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने दिल्ली पुलिस से आकाश आनंद और उनके समर्थकों पर कार्रवाई करने की अपील की.
इस घटनाक्रम के बाद आकाश आनंद ने एक बार फिर X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया और कांग्रेस पर बहुजन आंदोलन के अपमान का आरोप लगाया. आकाश आनंद ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कांग्रेस के ये नेता बहुजन मूवमेंट का लगातार अपमान कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता उदित राज की मायावती पर विवादित टिप्पणी, भड़के आकाश आनंद... UP पुलिस को दिया अल्टीमेटम
उन्होंने लिखा कि करोड़ों दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों का स्वाभिमान जगाने वाले संविधान शिल्पी बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर क्या कांग्रेस की मेहरबानी की वजह से पूजनीय हैं? पहले मायावती का गला घोंटने की धमकी देने के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बाबासाहेब के योगदान पर जो अशोभनीय टिप्पणी की है, वह बताता है कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व की बाबासाहेब के प्रति क्या सोच है.
आकाश आनंद ने आगे लिखा कि संसद में शोर मचाने और दलित छात्रों के साथ फोटो खिंचवाने से राहुल गांधी दलितों के हितैषी नहीं बन सकते हैं. उन्हें बाबासाहेब का अपमान करने वाले इस अवसरवादी नेता को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए. मैं यह साफ कर दूं कि बाबासाहेब करोड़ों बहुजनों के भगवान हैं, और हम अपने भगवान का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








