
बहराइच में हिंसा, सूरजपुर में बवाल और मुंबई में मॉब लिंचिंग... पिछले 24 घंटे की तीन घटनाएं जो आपको झकझोर देंगी- VIDEO
AajTak
महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ीं तीन और बड़ी घटनाएं सामने आ गईं. इनमें एक मामला मुंबई, दूसरा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और तीसरा यूपी के बहराइच का है.
महाराष्ट्र में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि देश में कानून-व्यवस्था से जुड़ीं तीन और बड़ी घटनाएं सामने आ गईं. इनमें से एक मामला मुंबई का ही है, जहां बीच सड़क एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना 12 अक्टूबर की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. मलाड इलाके में रोड रेज की एक घटना में लोगों के एक समूह ने 27 वर्षीय आकाश माइने की पीट-पीटकर हत्या कर दी. डिंडोशी में ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद के समय आकाश के साथ उनके माता-पिता भी साथ थे.
मुंबई में शख्स की सरेराह पीट-पीटकर हत्या
मुंबई पुलिस के मुताबिक आकाश दशहरे के मौके पर नई कार खरीदकर अपने घर लौट रहे थे, तभी मलाड रेलवे स्टेशन के पास एक ऑटो-रिक्शा ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया. इसे लेकर आकाश की ऑटो-रिक्शा ड्राइवर के तीखी बहस हुई. देखते-देखते मामला तेजी से बिगड़ गया और ऑटो-रिक्शा चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर आकाश पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. बता दें कि आकाश की मां राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की सक्रिय कार्यकर्ता हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है उग्र लोगों का एक समूह आकाश पर हमला कर रहा है और उनकी मां उन्हें बचाने की कोशिश कर रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह आकाश के ऊपर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं और अपने बेटे को हमलावरों से बचाने की कोशिश कर रही हैं, जबकि आकाश के पिता हमला करने वाले लोगों से अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है, जबकि मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
छत्तीसगढ़ में उग्र भीड़ ने SDM को दौड़ाया
दूसरी घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की है. यहां पुलिस कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी महनाज (35) और बेटी आलिया (11) की हत्या के बाद भीड़ उग्र हो गई और मौके पर पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा को मारने के लिए दौड़ा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसडीएम को भागकर अपनी जान बचाते हुए देखा जा सकता है. दरअसल, सूरजपुर कोतवाली थाने में पदस्थ कांस्टेबल घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी. वह रविवार को अपनी ड्यूटी खत्म करके एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर उनकी कुलदीप साहू नाम के बदमाश से नोकझोंक हो गई. कुलदीप साहू ने चूल्हे पर चढ़ी खौलते तेल की कड़ाही कांस्टेबल घनश्याम सोनवानी के ऊपर उड़ेल दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










