
बस 18 दिन का इंतजार और, TVS लॉन्च करने जा रही ये धांसू बाइक!
AajTak
कई साल पहले कंपनी ने एक क्रूजर कॉन्सेप्ट बाइक पेश की थी, और माना जा रहा है कि अब कंपनी Zeppelin के रूप में उसे ही लॉन्च करने जा रही है.
टीवीएस मोटर कंपनी अपनी एक और धांसू बाइक की लॉन्चिंग के लिए तैयार है. अभी तक इस नई बाइक को लेकर कंपनी ने मीडिया को ज्यादा भनक नहीं लगने दी है, लेकिन इतना साफ है कि 6 जुलाई को वो अपनी इस दमदार मोटरसाइकिल को लॉन्च कर सकती है.
आ सकती है ये मोटरसाइकिल सूत्रों का कहना है कि कंपनी या तो Apache RR 310 का नया वर्जन 6 जुलाई को लॉन्च कर सकती है, या अपनी क्रूजर बाइक Zeppelin से भी पर्दा उठा सकती है. वैसे Zeppelin को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी तो मीडिया में नहीं है, लेकिन कई साल पहले कंपनी ने एक क्रूजर कॉन्सेप्ट बाइक पेश की थी, और माना जा रहा है कि अब कंपनी Zeppelin के रूप में उसे ही लॉन्च करने जा रही है.
पावरफुल होगी TVS Zeppelin ऑटो एक्सपो 2018 में कंपनी की दिखाई Zeppelin Cruiser Bike में 220cc का इंजन था. ये 20 hp की पॉवर और 18.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स हैं.वहीं इसकी टॉप-स्पीड 130kmph है. इस बार इस बाइक में इलेक्ट्रिक बूस्ट सिस्टम होने की उम्मीद है. इसमें 48V की लीथियम आयन बैटरी होगी जो 1200W की रीजेनरेटिव मोटर को पॉवर देने के काम आएगी. इससे इस बाइक का माइलेज और बेहतर होगा.
मिल सकते हैं ये सारे फीचर्स Zeppelin में ग्राहकों को क्रूजर बाइक के साथ-साथ स्पोर्टी बाइक राइड का भी मजा मिल सकता है, क्योंकि इसमें आम क्रूजर बाइक से अलग फ्लैट हैंडलबार हो सकता है. वहीं नए तरह की टी-शेप हेडलाइट, एलईडी डीआरएल भी इसमें मिल सकती है. जबकि बाइक में एलॉय की जगह ब्लैक रंग के स्पोक व्हील मिल सकते हैं. इसकी कीमत 1.60 लाख रुपये तक हो सकती है और मार्केट में ये Bajaj Avenger 220 Cruise को तगड़ी चुनौती दे सकती है.
ये भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










