
बस, ट्रेन, मेट्रो, स्कूल-कॉलेज, दफ्तर... जानिए दिल्ली में G-20 समिट के दौरान क्या खुला रहेगा, क्या बंद?
AajTak
G-20 Advisory: जी-20 समिट के दौरान 8, 9 और 10 सिंतबर को सिर्फ नई दिल्ली एरिया कंट्रोल जोन है. यहां आम ट्रैफिक पर पाबंदी होगी लेकिन इमरजेंसी सेवाओं में लगे लोगों को आने-जाने की इजाजत मिलेगी. आइए बताते हैं- बस, ट्रेन, एयरपोर्ट, मेट्रो से स्कूल-कॉलेज और दफ्तर तक G-20 समिट के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा. साथ ही जानिए ट्रैफिक को लेकर क्या हैं गाइडलाइंस.
राजधानी दिल्ली में जी-20 समिट में शामिल होने वाले महमानों के लिए खास तैयारियां कर ली गई हैं. इस दौरान दिल्लीवालों पर क्या असर पड़ने वाला है? इस पर दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि दिल्ली में लॉकडाउन जैसी कोई स्थिति नहीं है. सिर्फ नई दिल्ली एरिया में ट्रैफिक बाधित रहेगा. वहीं, दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें. ये सारी एडवाइजरी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट से लेकर दिल्ली पुलिस के तमाम प्लेट्फॉर्मस पर उपलब्ध है.
बता दें कि 8, 9 और 10 सिंतबर को सिर्फ नई दिल्ली एरिया कंट्रोल जोन है. जहां आम ट्रैफिक नहीं चलेगा लेकिन एमरजेंसी सेवा में लगे लोग या अस्पताल जाने वाले लोगों को आने-जाने की इजाजत होगी. आइए बताते हैं- बस, ट्रेन, एयरपोर्ट, मेट्रो से स्कूल-कॉलेज, दफ्तर तक G-20 समिट के दौरान क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा.
बंद रहेगी नई दिल्ली!
नई दिल्ली एरिया को कंट्रोल जोन में रखा गया है इसलिए सभी स्कूल-दफ्तर के साथ-साथ नई दिल्ली जिले के तहत आने वाले बैंक और वित्तीय संस्थानों को भी बंद रखा जाएगा और पुलिस द्वारा पहले से चिह्नित दुकानों और व्यावसायिक जगह भी बंद रहेंगी. हालांकि, सभी आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें खुली रहेंगी. नई दिल्ली में मौजूद प्राइवेट ऑफिस भी इन दिनों बंद रहेंगे.
दिल्ली के स्पेशल सीपी ने कहा , 'अनावश्यक रूप से नई दिल्ली एरिया में न जाएं, जो लोग नई दिल्ली एरिया में रहते हैं, वो बाहर जा सकते हैं. जिस वक्त रूट्स लगते हैं, बस उस वक्त यातायात प्रतिबंधित रहेगा. नई दिल्ली इलाके में घूमने पर मनाही है.' वहीं, अगर आपको कहीं जाने के लिए नई दिल्ली के रास्ते से होकर गुजरना है तो इसके लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं. ट्रेन या फ्लाइट पकड़ने के लिए आपको नई दिल्ली से गुजरना है तो रूट डायवर्ट मिलेंगे. इसके लिए आपके पास यात्रा का टिकट होना चाहिए. हालांकि, लोगों को मेट्रो से सफर करने की सलाह दी गई है.
धौलाकुआं और एयरपोर्ट रूट पर भी पाबंदी

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










