
बसवराज बोम्मई ने संभाली कर्नाटक की कमान, विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल में चौथे सीएम बने
ABP News
विधायक दल की बैठक में येदियुरप्पा ने ही बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था. बोम्मई को जनता दल से बीजेपी में लाने वाले येदियुरप्पा ही माने जाते हैं.
बेंगलुरू: कर्नाटक में आज से बसवराज सरकार की शुरुआत हो ई है. बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. बोम्मई क राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई. इसके साथ ही वे राज्य के 23वें मुख्यमंत्री बन गए. बसवराज इससे पहले येदियुरप्पा सरकार में गृह और कानून जैसे अहम मंत्रालय देख रहे थे. नए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को येदियुरप्पा का बेहद चहेता माना जाता है. विधायक दल की बैठक में येदियुरप्पा ने ही बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा. बोम्मई को जनता दल से बीजेपी में लाने वाले येदियुरप्पा ही माने जाते हैं. लिंगायत समुदाय से आने वाले बोम्मई के पिता एस आर बोम्मई भी कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












