
बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने की अमित शाह और नितिन गडकरी की तारीफ, BJP में शामिल होने पर दिया ये जवाब
AajTak
उत्तर प्रदेश के जौनपुर (UP Jaunpur) में बहुजन समाज पार्टी के सांसद (BSP MP) श्याम सिंह यादव ने अमित शाह और नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की. इसके बाद जिले की राजनीति गर्म हो गई है. BJP में शामिल होने के सवाल पर BSP सांसद ने कहा कि ये तो आने वाला समय ही बताएगा, फिलहाल अभी ऐसा कुछ नहीं है.
यूपी के जौनपुर में BSP सांसद श्याम सिंह यादव द्वारा गृहमंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी की तारीफ वाले बयान ने जिले की राजनीति को गर्म कर दिया है. बसपा का गिरता हुआ जनाधार देखकर काफी नेता पाला बदलने के मूड में दिखाई दे रहे हैं. आज अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जौनपुर के बसपा सांसद श्याम सिंह यादव के बयान से अटकलें लग रही हैं कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले श्याम सिंह यादव हाथी की सवारी छोड़ सकते हैं.
जौनपुर में प्रेसवार्ता के दौरान बसपा सांसद श्याम सिंह यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा उनके जन्मदिन पर जौनपुर लोकसभा के 7 रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा देने पर केंद्रीय मंत्री को दी बधाई. उन्होंने कहा कि मेरे जन्मदिन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई दी. एक सवाल के जवाब में बसपा सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जन्मदिन पर बधाई देने को सामान्य शिष्टाचार बताया. उन्होंने कहा कि अगर नितिन गडकरी प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे उनका समर्थन करेंगे. श्याम सिंह ने नितिन गडकरी को अच्छा और सुलझा हुआ नेता बताया.
लोकसभा चुनाव को लेकर बनने लगे राजनीतिक समीकरण
विधानसभा चुनाव में बसपा का सूपड़ा साफ होने के सवाल पर BSP सांसद ने कहा राजनीति में उतार-चढ़ाव लगा रहता है. भाजपा भी कभी 2 सीट पर थी. एमएलसी चुनाव में बसपा ने भाजपा को वाकओवर देने के सवाल पर बसपा सांसद श्याम सिंह ने कहा यह पार्टी का अपना निर्णय है. बसपा सांसद श्याम सिंह यादव केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी द्वारा जन्मदिन पर बधाई देने से काफी गदगद नजर आ रहे थे.
2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले कि ये आने वाला समय बताएगा, लेकिन अभी ऐसा कुछ भी नहीं है. 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से नए-नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सांसद श्याम सिंह यादव का भाजपा प्रेम उजागर होने की चर्चा चट्टी चौराहों पर शुरू हो गई है.
रिपोर्टः राजकुमार सिंह

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










