
बर्फ खोदकर वैज्ञानिकों ने खोज निकाली 'दूसरी दुनिया'!
AajTak
बर्फ से ढके अंटार्कटिका महादेश में वैज्ञानिकों ने एक चौंका देने वाली चीज की खोज की है. बर्फीले सहत के 500 मीटर नीचे उन्हें एक 'नई दुनिया' मिली है. इसके फोटोज भी सामने आए हैं.
अंटार्कटिका में बर्फ के नीचे दबी की एक 'नई दुनिया' मिली है. यह वहां के बर्फीले सतह से बस 500 मीटर नीचे है. दरअसल, बर्फ से ढके अंटार्कटिका में वैज्ञानिकों ने एक विशाल महल जैसा गुफा खोज निकाला है. जो जलीय जीवन से भरपूर है.
अंटार्कटिका में न्यूजीलैंड से रिसर्चर्स की एक टीम गई थी. यहां उन्हें National Institute of Water and Atmospherics (Niwa) और Geological and Nuclear Sciences के हिस्से के तौर पर भेजा गया था. वहां क्लाइमेट चेंज की वजह से पिघलती बर्फ में इस नदी के रोल के बारे में पता लगाने को कहा गया था.
इस नई दुनिया में Amphipods सहित कई तरह के जीव मौजूद दिखे. यह lobsters, crabs, और mites फैमली के जानवर हैं. जब वे लोग बर्फीले सतह के नीचे ड्रिल करते हुए नदी के पास पहुंचे तो उनके कैमरे में छोटे-छोटे Amphipods दिखे.
Niwa के क्रेग स्टीवंस ने कहा- थोड़ी देर के लिए हमें लगा कि कैमरा खराब हो गया है, लेकिन जब फोकस ठीक हुआ तो हमने आर्थ्रोपोड्स की झुंड को नोटिस किया. हमलोगों ने अंटार्कटिका के दूसरे हिस्सों में भी एक्सपेरिमेंट किया था, लेकिन इस बार हमें बहुत सरप्राइज मिले.
क्रेग ने आगे कहा- हम इतने एक्साइटेड इसलिए हैं क्योंकि हमारे इक्विपमेंट्स के आस-पास उन्हें तैरता देखना यह जाहिर करता है कि वहां साफतौर पर एक इंपॉर्टेंट इकोसिस्टम है.
इस नदी को पहली बार प्रोजेक्ट के लीड साइंटिस्ट, Te Herenga Waka Victoria University of Wellington के हू होर्गन ने खोजा था. तब वह बर्फीली सतह के सैटेलाइट इमेज पर स्टडी कर रहे थे.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











