
बर्फबारी में पहाड़ों पर गाड़ी क्यों नहीं ले जानी चाहिए, कश्मीर का ये Video देखकर समझ जाएंगे आप
AajTak
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पर्यटक स्थल दूधपथरी में मोटर चालक बर्फ से ढकी सड़क पर अपने वाहनों को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. दरअसल, बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई लोगों के वाहन बर्फ में फंस गए, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में इन दिनों भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है. एक तरफ बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कश्मीर पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों के लिए बर्फबारी मुसीबत बनी है. बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिसकी वजह से एक्सीडेंट होने का खतरा भी है. इसलिए प्रशासन ने कई सड़कों पर यातायात बंद कर दिया है.बर्फबारी के चलते रोड पर फिसले वाहन जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पर्यटक स्थल दूधपथरी में मोटर चालक बर्फ से ढकी सड़क पर अपने वाहनों को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. दरअसल, बर्फबारी देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक कश्मीर पहुंच रहे हैं, लेकिन कई लोगों के वाहन बर्फ में फंस गए, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
कश्मीर के बडगाम में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. रोड पर बर्फ जमा होने से सड़कों पर वाहन फिसल रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के टायर स्लिप हो रहे हैं और लोग भी रोड पर फिसल रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के बारमूला, गुलमर्ग इलाके में बर्फबारी की वजह से सड़क पर कई इंच बर्फ जम गई है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि बर्फ पर गाड़ियों के टायर फिसलने से हादसे की आशंका है, इसलिए लोग संभलकर गाड़ी चलाएं. जम्मू-कश्मीर में जारी रहेगा बर्फबारी का दौर IMD की मानें तो जम्मू कश्मीर में 10 और 11 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 12 दिसंबर को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ उच्च पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी. वहीं, 13 से 17 दिसंबर तक शुष्क मौसम रहेगा. इसके अलावा मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में 16 दिसंबर तक हल्की से तेज बर्फबारी की संभावना जताई है. आज के मौसम की बात करें तो जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 9 दिसंबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, 14 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान -2 से -3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







