
बर्थडे पार्टी, गाली-गलौज और फिर मर्डर.... देहरादून के एंजेल हत्याकांड में नया खुलासा
AajTak
देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. आरोपी सूरज खवास के बेटे के जन्मदिन की पार्टी के बाद शराब के नशे में हुए विवाद में चाकूबाजी हुई. पुलिस के मुताबिक, अब तक हेट या नस्लीय हमले के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं.
देहरादून में हुए एंजेल चकमा हत्याकांड को लेकर हुई जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन मुख्य आरोपी सूरज खवास अपने बेटे का पहला जन्मदिन मना रहा था. इस मौके पर पार्टी देहरादून में अवनीश नेगी के टी-स्टॉल पर आयोजित की गई थी.
पार्टी के बाद आरोपी और उसके साथी शराब लेने पहुंचे, जहां आपसी गाली-गलौच शुरू हो गई. इसी दौरान एंजेल के छोटे भाई माइकल ने विवाद का विरोध किया, जिससे झगड़ा और बढ़ गया.
पुलिस के अनुसार, इसी बहस के दौरान नेपाल मूल के अवस्थी ने आवेश में आकर ठेले से चाकू उठाया और एंजेल की पीठ पर वार कर दिया. चाकू लगने से एंजेल के शरीर का दाहिना हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया. मामले में शामिल दो आरोपी नाबालिग पाए गए हैं, जिन्हें जुविनाइल शेल्टर होम भेज दिया गया है.
इस केस में एक अन्य आरोपी अवनीश नेगी, कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक के पुत्र बताया जा रहा है जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है.
यह भी पढ़ें: एंजेल चकमा की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में अर्जी- नस्लीय हिंसा को हेट क्राइम माना जाए
हाल ही में लगी थी एंजेल की नौकरी

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







