
बर्थडे पर भावुक हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, दिव्यांग बच्चों का गाना सुनकर बोलीं- इन्होंने दिल से गाया
AajTak
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेत्रहीन बच्चों के गीत से भावुक होकर आंसू बहाए. राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान में बच्चों ने उनके 67वें जन्मदिन पर गीत गाया. राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों की गायकी दिल से थी और उन्हें यह एहसास दिलाया कि दिव्यांग बच्चे विशेष प्रतिभा के धनी होते हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. शुक्रवार को जब उन्होंने देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) का दौरा किया, तो वहां नेत्रहीन बच्चों ने उनके 67वें जन्मदिन पर एक गीत गाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं. बच्चों का भावपूर्ण गायन सुनकर राष्ट्रपति भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल आए.
राष्ट्रपति ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने आंसू रोक नहीं सकीं. बच्चों की आवाज में सच्चाई और दिल की गहराई थी, जिससे वे बेहद प्रभावित हुईं. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में कोई न कोई विशेष प्रतिभा अवश्य होती है और वो आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो सफलता तय है.
#WATCH | Dehradun | President Droupadi Murmu gets emotional as the students of the National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities extend birthday wishes to her with a song. pic.twitter.com/I8bfcJfYlq
नेत्रहीन बच्चों गीत सुनकर भावुक हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि सरकार की योजनाएं दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समान अवसर देने के उद्देश्य से बनाई गई हैं. उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी लोगों की भी सराहना की, जो दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण में समर्पित हैं.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








