
बर्थडे पर देश के नाम कोई संदेश? सोनिया गांधी बोलीं- वंदे मातरम्...
AajTak
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के 79वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. इस मौके पर कांग्रेस ने कहा कि सोनिया के दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल पार्टी का मार्गदर्शन किया, बल्कि मनरेगा और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम जैसे ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों के माध्यम से भारत को बदल दिया.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज 79 वर्ष की हो गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ेग समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वहीं, उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में केक भी काटा.
वहीं, जब मंगलवार शाम को संसद भवन परिसर से बाहर निकलते वक्त मीडिया ने सोनिया से पूछा कि वह अपने जन्मदिन पर देशवासियों को क्या मैसेज देना चाहती हैं. इसके जवाब में उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'वंदे मातरम्... जय हिंद.' और इसके बाद वह आगे बढ़ गईं.
CPP ऑफिस में काटा केटसोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर संसद भवन स्थित सीपीपी कार्यालय में कांग्रेस सांसदों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और केक काटा. केक काटने के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव एवं उनकी पत्नी डिंपल यादव तथा कांग्रेस और सपा के अन्य सांसद मौजूद थे.
कांग्रेस ने सोनिया गांधी के इस कथन को पोस्ट किया, 'हम सब मिलकर समुद्र जितनी गहरी और आसमान जितनी ऊंची किसी भी चुनौती का सामना कर सकते है.' कांग्रेस ने कहा कि उनके शब्द उस शक्ति, गरिमा और गरिमा को पूरी तरह दर्शाते हैं जो वे सार्वजनिक और निजी जीवन में समान रूप से धारण करती हैं.
कांग्रेस ने कहा, 'उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल कांग्रेस का मार्गदर्शन किया, बल्कि ऐतिहासिक अधिकार-आधारित कानूनों: मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के माध्यम से भारत को बदल दिया. इनसे लाखों लोगों को रोजगार, आशा, शिक्षा, आवाज और सम्मान मिला.'
इसमें कहा गया है कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता देश भर में लाखों लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











