
बरेली में गजब हो गया.. मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए डाला जाल, फंस गया मगरमच्छ
AajTak
बरेली में कुछ मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए तलाब में जाल फेंका. भारी होने पर जब जाल को खींचा तो देखा कि उसमें मगरमच्छ फंसा हुआ है. तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और मगरमच्छ काे उसे रामगंगा नदी में छोड़ा गया.
उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक तलाब में कुछ मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए जाल फेंका लेकिन उसमें फंस गया मगरमछ. यह देखकर मछुआरों के होश उड़ गए सभी जाल छोड़कर मौके से भाग निकले. तुरंत ही इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई फिर मगरमछ काे रामगंगा में छोड़ा गया.
फरीदपुर गांव खटेली के रहने वाले सत्यदेव सिंह के तालाब में मछली पालन होता है और समय समय पर मछुआरे मछलियां पकड़ने आते हैं. हर बार की तरह तलाब में मछली पकड़ने को जाल फेंका गया था. जब जाल भारी हो गया तो सभी को लगा कि उसमें एक साथ कई मछलियां फंस गई हैं. लेकिन उसे खींचा तो देखा कि जाल में मगरमच्छ फंसा हुआ है. यह देखकर हड़कंप मच गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने मगरमच्छ मिलने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी.
वन विभाग और पुलिस की टीम समेत मौके पर पहुंची. जाल में फंसे मगरमच्छ को तालाब से बाहर निकला गया. जाल समेत रामगंगा नदी ले जाया गया और उसे वहां छोड़ दिया गया. चीफ कंसर्वेटर ललित वर्मा ने बताया की गर्मी में नदियों में पानी कम हो जाता है तो मगरमछ बाहर पानी ढूंढ़ते हुए आ जाते है. फिलहाल रेस्क्यू कर लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










