
बरेली: महिला सिपाही का शव मिला, चेहरे पर मिले कई जगह चोट के निशान
AajTak
यूपी के बरेली में एक महिला कॉन्स्टेबल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है. महिला के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में महिला कॉन्स्टेबल का संदिध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है. महिला कॉन्स्टेबल बागपत की निवासी है. महिला के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है कि महिला का पति मिलिट्री में तैनात है. दोनों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. महिला के चेहरे पर कई जगह चोट के निशान हैं.
घटना की सूचना पर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि महिला के साथ मारपीट की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही बात स्पष्ट हो पाएगी.
बागपत की रहने वाली शिखा नाम की महिला 2019 बैच में महिला सिपाही के पद पर तैनात हुई थी. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसएसपी अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि महिला के परिजन की ओर से तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा और अग्रिम कार्रवाई होगी.
एसएसपी ने कहा कि मौके पर देखकर ऐसा लगता है कि पति और पत्नी के बीच कोई विवाद था. महिला के परिजन ने जो जानकारी दी है, उसको लेकर दोनों के बीच मारपीट होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इन सब परिस्थितियों पर छानबीन कर रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं महिला के परिजन का कहना है कि फेस पर बहुत ज्यादा चोट थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









